गया नगर निगम का भ्रष्टाचार

25 Oct 2010

उपर दिये गये शीर्षक के  लिंक  पर क्लिक करें और सुने एक ठेकेदार कि जुबानी । कैसे घुस देना उनकी मजबुरी है। उस घुस में किसका कितना हिस्सा है। यह स्पाई कैमरे से रिकार्ड किया गया है। उक्त ठेकेदार ने बताया कि सभी शामिल हैं भ्रष्टाचार के ईस खेल में। नीतीश कुमार को भी मैनें उनके अधिकारिक ई-मेल पर नगर निगम में फ़ैले भ्रष्टाचार  के बारे में सुचित कर चुका हुं लेकिन कोई कारवाई नही हुई।  भ्रष्टाचार की जंग जारी रहेगी। कल एक और विडियो रिलीज होगा उसमें एक पार्षद ने स्विकार किया है कि पार्षद ठेका लेते हैं। तथा उन्होंने सुझाव दिया है कि घुस कि रकम को २५ % कर दिया जाय तथा उसमे द्स प्रतिशत हिस्सा पार्षद का हो तभी पार्षद ठेका का काम नही करेंगें। यह एक जंग है भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जब तक जिंदा हूं जंग जारी रहेगी, मरने के बाद कोई और इस जंग को आगे बढायेगा। भ्रष्टाचार से लड्ने वालों की कमी नही है इस मुल्क में, आप भी आगे आयें और इस जंग को सशक्त करें।
Share this article on :

0 टिप्पणियाँ:

 
© Copyright 2010-2011 आओ बातें करें All Rights Reserved.
Template Design by Sakshatkar.com | Published by Biharmedia.com | Powered by Sakshatkartv.com.